Assam Tourist Places: काजीरंगा नेशनल पार्क के अलावा असम की यह जगहें हैं बेहद खूबसूरत, बिता सकेंगे सुकून भरे पल

भारत का असम राज्य पर्यटन के लिहाज से बेहद समृद्ध हैं। यहां पर घूमने के लिए कई बेहतरीन और खूबसूरत जगह हैं। यह जगहें अपनी प्राकृतिक सुंदरता के पूरी दुनिया में फेमस हैं। असम राज्य चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा है। यहां की खूबसूरती और समृद्धि आपका दिल जीत लेगी। ऐसे में अगर आप भी असम घूमने का प्लान बना रहे हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए आपको असम की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको एक बार जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
बता दें कि असम के गोलाघाट और नागांव जिले में काजीरंगा नेशनल पार्क स्थित है। इसको साल 1985 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में शामिल किया था। इस नेशनल पार्क में दलदली हिरण, हाथी, पैंगोलिन, सींग वाले राइनो, बंगाल फॉक्स, तेंदुए, फ्लाइंग गिलहरी, भालू आदि देखने को मिलेंगे। यहां पर रॉयल बंगाल टाइगर्स की एक विशाल आबादी पाई जाती है। काजीरंगा नेशनल पार्क में आप हाथी की सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं।

गुवाहाटी
असम का गुवाहाटी भी शानदार प्रयटन केंद्र है। जोकि ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित है। यहां पर वन्यजीव अभयारण्य, ब्रह्मपुत्र की प्राकृतिक सुंदरता और प्राचीन मंदिर हैं। इसके अलावा गुवाहाटी में असम राज्य संग्रहालय, नवग्रह मंदिर, तारामंडल, नेहरु पार्क और ब्रह्मपुत्र नदी क्रूज प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं।

माजुली द्वीप
असम में सिर्फ मंदिर, जलप्रपात और जंगल ही नहीं बल्कि द्वीप भी हैं। यहां पर माजुली द्वीप प्रदूषण मुक्त मीठे पानी के द्वीप के रूप में फेमस है। जोरहाट शहर से महज 20 किमी की दूरी पर यग द्वीप स्थित है। यह दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है।

कामाख्या मंदिर
जब माता सती ने आत्मदाह किया तो भगवान शिव उनके शरीर को लेकर भ्रमण कर रहे थे। तब श्रीहरि विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से माता सती के शरीर को काट दिया था। शरीर के यह अंग जहां-जहां गिरे, वहां-वहां दैवीय शक्तिपीठ बनें। इनमें से देश का सबसे प्रमुख शक्तिपीठ असम की राजधानी दिसपुर में गिरा। जिसको कामाख्या देवी मंदिर के नाम से जाना जाता है। कामाख्या मंदिर दिसपुर के पास गुवाहाटी से 8 किमी दूर नीलांचल पहाड़ियों पर स्थित है।

काकोचांग जलप्रपात
असम के जोरहाट में आप कॉफी और रबर के बागानों को देख सकते हैं। यहां का प्रमुख जलप्रपात काकोचांग है। इस जलप्रपात के पास नुमालीगढ़ के खंडहरों और सुंदर हरी चाय के बागानों के बेहद शानदार दृश्य देखने को मिलते हैं। बता दें कि यह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से घिरा है।