Places Near Delhi NCR: सिर्फ 5000 रुपए में दिल्ली के पास मौजद इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर, यादगार होगी ट्रिप

बहुत सारे लोगों को नई-नई जगहों पर घूमने का शौक होता है। ऐसे में घूमने के शौकीन लोग अक्सर छुट्टियां मिलते ही ट्रिप प्लान कर लेते हैं। लेकिन कामकाज की चिंता और बजट के कारण लोग घूमने का प्लान कैंसिल कर देते हैं। ट्रिप प्लान करने से पहले लोग तमाम तरह की योजनाएं बनाते हैं, जिससे कि कम खर्चे के साथ वह अच्छे से एंज्वॉय कर सकें। हालांकि लोग कम समय में ट्रिप प्लान कर सकते हैं। लेकिन कम समय में बजट वाले ट्रैवल डेस्टिनेशन का चयन करना थोड़ा मुश्किल होता है।

ट्रिप प्लान करने से पहले लोग गूगल पर डेस्टिनेशन के बारे में सर्च करते हैं, कितना खर्च आएगा और कहां जाना है, इन सब का हिसाब लगाते हैं। अगर आप दिल्ली एनसीआर या आसपास की जगह पर रहते हैं। तो आप दो दिनों की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कई ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप सिर्फ 5000 रुपए लेकर जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन सस्ते ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में...

दिल्ली से मसूरी 
अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं और किसी हिल स्टेशन जाने का प्लान कर रहे हैं। तो आप बजट में मसूरी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। देहरादून से सिर्फ 30 किमी की दूरी पर स्थित मसूरी बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। दिल्ली से मसूरी की दूरी 303 किमी है। ऐसे में आप लान्ग ड्राइव करके दो दिन में मसूरी ट्रिप कर सकते हैं। यहां पर आपको स्टे के लिए 2000 तक रूम मिल जाएगा। वहीं 500 रुपए में आप खाने पर खर्च कर सकते हैं।

दिल्ली से आगरा
उत्तर प्रदेश का आगरा जिले में सिर्फ देसी ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। आगरा में दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल है। ताजमहल प्रेम का प्रतीक माना जाता है। लेकिन इसकी खूबसूरती, ऐतिहासिकता और कलाकारी भी देखने के लिए लोग यहां आते हैं। दिल्ली से आगरा 233 किमी दूर है। बता दें कि यहां पर आप ताजमहल के अलावा अन्य स्मारक भी देख सकते हैं। यहां पर आपके रहने, खाने और ट्रांसपोर्ट आदि को मिलाकर सिर्फ 5000 रुपए का खर्च आएगा।

दिल्ली से मानेसर
इसके अलावा आप दिल्ली से मानेसर की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दिल्ली से मानेसर की यात्रा 54 किमी है। आप दो घंटे की ड्राइव कर हरियाणा के मानेसर पहुंच जाएंगे। यहां पर आपको शांत झील मिलेगी, जहां पर आप सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो यहां पर अपनी फैमिली या पार्टनर के साथ भी आ सकते हैं। साथ ही शीतमा माता मंदिर के दर्शन करें और सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

दिल्ली से जिम कार्बेट
अगर आपको प्रकृति से प्यार है तो आप जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क जा सकते हैं। बता दें कि यह देश के फेमस राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। दिल्ली से जिम कार्बेट की दूरी 246 किमी है। जिम कार्बेट में आपको 580 से अधिक प्रजातियां और 50 से अधिक स्तनधारियों की प्रजातियां देखने को मिलेंगी। सिर्फ दो दिन में आपको रहने, खाने और ट्रांसपोर्ट पर सिर्फ 4000 रुपए तक का खर्च आएगा।