Agra Trip: वीकेंड पर बनाएं आगरा घूमने का प्लान, सिर्फ 2000 रुपए में घूम सकेंगे ये ऐतिहासिक जगह

अधिकतर लोगों को देश-दुनिया घूमने का काफी शौक होता है, लेकिन बिजी लाइफस्टाइल के कारण उन्हें छुट्टी नहीं मिल पाती है। ऐसे में यदि आप भी कम समय और कम खर्च में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको शनिवार या रविवार की छुट्टी में वीकेंड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर आप अपने बिजी शेड्यूल से एक या दो दिन का समय निकालकर घूमने जा सकते हैं। इस दौरान आप देश के सबसे मशहूर पर्यटक स्थल का भ्रमण कर सकते हैं। बता दें कि बेहद कम बजट में आप एक दिन की ट्रिप के लिए दिल्ली से आगरा जा सकते हैं।

दिल्ली से आगरा
अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो यहीं से आगरा के लिए सफर शुरू कर सकते हैं। बता दें कि दिल्ली से आगरा की दूरी 240 किमी है, जो आप 3-4 घंटे में तय कर सकते हैं। आप कार या फिर ट्रेन से सफर कर आगरा पहुंच सकते हैं।

आगरा के फेमस स्थल
आगरा में आप कई खूबसूरत और एतिहासिक पर्यटन स्थलों को घूम सकते हैं। यहां पर आप दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल का दीदार कर सकते हैं। इसके अलावा मेहताब बाग, अंगूरी बाग, आगरा का किला, पंच महलमहल और दयालबाग का मंदिर भी घूम सकते हैं। बता दें कि इन सारी जगहों को आप एक दिन में कवर कर सकते हैं।

कब जाएं
अगर आप भी आगरा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बता दें कि यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से अप्रैल के बीच का है। आगरा पहुंचने के लिए आप सड़क मार्ग, रेल मार्ग औपर हवाई मार्ग भी चुन सकते हैं।

खर्च
अगर आप दिल्ली से आगरा के लिए ट्रेन से जाएंगे तो 200-500 रुपए तक आपको टिकट मिलेगा। वहीं एसी बस में सफर करने के लिए आपको 800 रुपए खर्च करने होंगे। आगरा में घूमने के लिए आप टैक्सी आदि कर सकते हैं।