Travel Tips: विदेश यात्रा के लिए अब ज्यादा ढीली नहीं होगी आपकी जेब, 25 हजार रुपए में कर सकेंगे सैर

हर भारतीय अपने जीवन में कम से कम एक बार तो फॉरेन ट्रिप पर जरूर जाना चाहता है। लेकिन खर्चा अधिक होने के कारण यह सपना ही बनकर रह जाता है। फॉरेन की फ्लाइट का खर्चा, रहने व खाने का खर्चा, इन सबके बारे में सोचकर ही प्लान कैंसिल हो जाता है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप कम खर्चे में भी फॉरेन ट्रिप का आनंद उठा सकते हैं, तो यह सोने पे सुहागा वाली बात होगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप जून के महीने में सिर्फ 25 हजार रुपए में भारत से आना-जाना कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं आप कम बजट में किन देशों की सैर पर जा सकते हैं।

बैंकॉक
अगर आप कम बजट में विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप बैंकॉक ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां की रौनक भरी सड़कें, अनोखे मंदिर और शानदार मार्केट काफी ज्यादा फेमस हैं। वहीं बैंकॉक भारतीयों का फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां जाने के लिए अफोर्डेबल फ्लाइट्स और रहने वाले खाने की भी सस्ती चीजें मिलेंगी। बैंकॉक में आप चतुचक वीकेंड मार्केट में ढेर सारी शॉपिंग कर सकते हैं और लजीज स्ट्रीट फूड का स्वाद ले सकते हैं। यहां पर आपको हिस्ट्री, कल्चर और आधुनिक चीजों का अच्छा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

थाईलैंड
अगर आप कम बजट में थाईलैंड घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो बता दें कि हाल ही में वहां के टूरिज्म अथॉरिटी ने वीजा-फ्री एंट्री को बढ़ा दिया है। पहले यह 10 मई 2024 तक था, लेकिन अब इसकी अवधि 6 महीने और बढ़ा दी गई है। इसका मतलब है कि आप थाईलेंड में 10 नवंबर 2024 तक बिना वीजा के घूम सकते हैं। तो ऐसे में आप भी थाईलैंड के खूबसूरत और शांत बीचे, लजीज खाने और मजेदार एक्टिवटी का लुत्फ उठा सकते हैं।

श्रीलंका
इसके साथ ही आप श्रीलंका की यात्रा भी प्लान कर सकते हैं। श्रीलंका प्राकृतिक खूबसूरती और पुरानी विरासत का खजाना है। यहां पर आपको हरे-भरे चाय के बागानों, प्राचीन मंदिरों और साफ-सुथरे समुद्र तटों को देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप बेंटोटा के बीच पर आराम फरमाने के साथ कैंडी जैसे ऐतिहासिक शहर को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

नेपाल
अगर आपको भी पहाड़ों की खूबसूरती के अलावा मन को रोमांचित करने वाली जगहें पसंद हैं। तो आपको नेपाल ट्रिप प्लान करना चाहिए। यहां पर हिमालय की ऊंची चोटियों पर ट्रेकिंग करने के अलावा नेपाल के प्राचीन मंदिरों में घूम सकते हैं। साथ ही कम बजट वाले लोगों के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है। यहां पर आप सस्ते गेस्टहाउस में रुकने के साथ लोकल लजीज खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

बांग्लादेश
ट्रिप के दौरान अक्सर पर्यटक बांग्लादेश को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि बांग्लादेश घूमने के लिए बहुत अच्छा स्थान हैं। यहां की राजधानी ढाका में घूमने के लिए काफी कुछ है। इसके अलावा आप बांग्लादेश में सुंदरवन के शांत मांग्रोव जंगल, शहरी चहल-पहल और प्राकृतिक नजारों को देख सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए आपको कम दाम में किफायती साधन मिल जाएंगे। साथ ही रहने और खाने में भी आपका अधिक खर्चा नहीं आएगा।

वियतनाम
घूमना हर किसी को पसंद होता है। घूमने के दौरान नई चीजों का एक्सपीरियंस, लजीज खाना, खूबसूरत नजारे और इतिहास की कहानियों को सुकून के साथ सुनना। ऐसे में अगर आप भी बजट में इस सारी चीजों का लुत्फ लेना चाहते हैं, तो हनोई की चहल-पहल वाली सड़कों पर घूमने से लेकर खूबसूरत हेलोंग खाड़ी में क्रूज करने तक, वियतमान का यह अनुभव आपकी ट्रिप को यादगार बना देगी। यहां पर आप कम खर्चे में हॉस्टल में स्टे टेस्टी खाने के साथ वियतनाम घूमने का आनंद उठा सकते हैं।