Surat Famous Places: अक्तूबर में पार्टनर के साथ बना रहे सूरत घूमने का प्लान, तो जरूर एक्सप्लोर करें ये 3 जगहें

सितंबर-अक्तूबर का महीना कपल्स के घूमने के लिए काफी अच्छा होता है। क्योंकि यह मानसून के बाद का समय होता है। मानसून के खत्म होने के बाद तापमान में हल्की ठंडक आ जाती है। ऐसे में कपल्स के घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। सितंबर और अक्तूबर के महीने में सूरत बहुत ज्यादा सुंदर हो जाता है। क्योंकि इस महीने न तो अधिक गर्मी होती है और न अधिक ठंडी होती है।
 
इसलिए यात्रा करने में भी किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। वहीं बारिश के बाद हरियाली भी चरम पर होती है। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कपल्स के घूमने के लिए कुछ रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

द ग्रेट फन एम्यूजमेंट पार्क, सूरत
अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ मस्ती करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यहां आने का प्लान बनाना चाहिए। यहां पर आपके अपने पार्टनर के साथ कई तरह की एक्टिविटी और राइड्स का आनंद ले सकती हैं। आप यहां पर पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम भी बिता सकते हैं। सूरत में अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए यह काफी शानदार जगह है। क्योंकि यह जगह रोमांच, मस्ती और मनोरंजन के लिहाज से एकदम परफेक्ट है।

लोकेशन- गैट भेसन रोड, जहांगीराबाद, मोरा भागल, सूरत,

समय- सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।

सनसेट और सनराइज जरूर देखें
डुमास बीच पर सुंदर समुद्र का नजारा देखने के लिए आप अपने पार्टनर के साथ यहां पर आ सकते हैं। डुमास बीच का माहौल शांत और रोमांटिक है। यह जगह कपल्स के लिए एकदम बेस्ट है। लहरों की आवाजें और ठंडी हवाएं यहां के माहौल को रोमांटिक बनाती हैं। कपल्स यहां पर प्यार भरा समय बिता सकते हैं। दुमास बीच स्वादिष्ट खाने के लिए भी जाना जाता है। यहां पर आने के बाद आपको भी पावभाजी, भुट्टा, चाय और भजिया का मजा लेना चाहिए।

देखें प्रकृति का सुंदर नजारा
अगर आपको भी जानवरों को देखना पसंद है, तो आप सरथाना नेचर पार्क घूमने जा सकते हैं। यह वन्य जीव प्रेमियों के लिए काफी अच्छी जगह है। इस पार्क के अंदर हरियाली से घिरे रास्ते, शांतिपूर्ण वातावरण और झीलें आदि हैं। यह जगह कपल्स को बहुत पसंद आएगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए भी यह जगह काफी अच्छी है। अपनी ट्रिप को यादगार बनाने के लिए आप यहां पर तस्वीरें भी ले सकते हैं। यहां हरे-भरे मैदान और छायादार पेड़ इस जगह को और भी खूबसूरत बनाते हैं।