Travel Tips: बेहद फेमस हैं नवाबों के शहर लखनऊ की ये जगहें, दिलचस्प है इनका इतिहास

बारिश के मौसम में मानसून का लुत्फ उठाने के लिए लोग घूमने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी कम खर्च में शानदार ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो बता दें कि लखनऊ एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप अपने परिवार व दोस्तों के साथ इस शहर में घूम सकते हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको लखनऊ की कुछ घूमने वाली बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि लखनऊ में आप कहां-कहां घूम सकते हैं। 

रूमी दरवाजा
बताया जाता है कि लखनऊ की यात्रा रूमी गेट घूमे बिना अधूरी मानी जाती है। रूमी दरवाजे का 60 फीट लंबा प्रवेश द्वार हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल होता है। बता दें कि रूमी दरवाजा छोटे व बड़े इमामबाड़े के बीच में है। ऐतिहासिक स्थलों के बारे में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह एख बेहतरीन जगह है। साल 1784 में लखनऊ के नवाब आसफ-उद-दौला द्वारा इस दरवाजे का निर्माण कराया गया था।

ब्रिटिश रेजीडेंसी
बता दें कि ब्रिटिश रेजीडेंसी को रेजीडेंसी कॉम्प्लेक्स भी कहते हैं। एक समय पर यह इमारत ब्रिटिश रेजिडेंट जनरल के निवास के रूप में कार्य करता था। 18वीं शताब्दी में हुए भारतीय विद्रोह के समय करीब 3 हजार से अधिक ब्रिटिश निवासियों को इस रेजीडेंसी में आश्रय दिया गया था। हालांकि वर्तमान में यह इमारत पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत संरक्षित है। यहां पर घूमने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है।

छत्तर मंजिल
छतर मंजिल को अम्ब्रेला पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। एक समय पर शासकों के साथ उनकी पत्नियां छतर मंजिल में निवास करती थीं। इस इमारत में ऊपर छतरी के आकार का गुंबद है। इसी कारण इस इमारत को छतर मंजिल कहा जाता है। आप अगर बेहतरीन वास्तुकला देखना चाहते हैं, तो आपको छतर मंजिल को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

जामा मस्जिद
लखनऊ में घूमने वाली जगहों की लिस्ट में जामा मस्जिद का नाम भी आता है। देश की अन्य सभी मस्जिदों की तरह यह मुस्जिद भी मुस्लिम भक्तों के लिए आध्यात्मिक केंद्र है। यह मस्जिद अपनी खूबसूरत वास्तुकला के लिए भी जानी जाती है।