Travel Tips: शिमला के पास इन खूबसूरत गांवों की करें सैर, यादगार बनेगा ट्रिप

भारत में शिमला, कुल्लू, मनाली और नैनीताल जैसे डेस्टिनेशन सबसे ज्यादा फेमस हैं। इन खूबसूरत हिल स्टेशनों का दीदार करने भारत के हर कोने से लोग आते हैं। लेकिन गर्मियों में इन हिल स्टेशनों पर पर्यटकों की अधिक भीड़ होती है। क्योंकि इस दौरान यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। जिसके कारण यहां पर स्टे में समस्या, महंगा सामान और घंटों जाम में फंसना पड़ता है। इस वजह से ट्रिप का पूरा मजा खराब हो जाता है। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन फेमस डेस्टिनेशन के पास कई ऐसी जगहें हैं, जहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल आपको सुकून देती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको शिमला से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांवों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां की सुंदरता किसी को भी पलभर में दीवाना बना सकती है।

शिमला में ट्रिप
भारत में प्राकृतिक खूबसूरती से घिरे कई टूरिस्ट स्पॉट हैं। वहीं शिमला में पर्यटकों का पूरे साल आना-जाना लगा रहता है। यहां के बादल और बर्फ से ढके पहाड़ शिमला को अट्रैक्टिव बनाते हैं। दिल्ली समेत कई इलाकों से यहां पर काफी कम समय में पहुंचा जा सकता है। वैसे आप शिमला में मौजूद गावों की सैर कर अपने ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। आज हम आपको शिमला के इन्हीं खूबसूरत गांवों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कोटगढ़ गांव
कोटगढ़ गांव सेब के बगीचों के लिए काफी फेमस है। यह गांव एक शांत और खूबसूरत जगह है। यहां पर सेब के अलावा एप्रीकॉट, प्लम्स, चैरी और दूसरी हेल्दी चीजें भी उगाई जाती हैं। इसके साथ ही आप यहां पर सेंट मैरी चर्च देखने जा सकते हैं। बता दें कि इस चर्च को साल 1872 में बनाया गया था। इस स्थान पर तन्नी जुब्बर झील मौजूद है, जोकि पहाड़ों से घिरी है। इस झील के पास एक छोटा सा जंगल है। यहां पर जून महीने में तन्नी जुब्बर मेला का आयोजन होता है।

हाटू पीक
यह जगह हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में मौजूद है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 3400 मीटर है। यह पूरी जगह मेपल और शंकुधारी पेड़ से घिरा हुआ है। यहां कोटगढ़ के अलावा हाटू पीक को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा आप कोटगढ़ में बर्फ से ढकी हिमाचल की चोटियों को देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर बड़े अट्रैक्शन प्वाइंट्स में से एक सेब के बगीचों को देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर चतुर्मुख देवता मंदिर में दर्शन भी कर सकते हैं।