Travel Tips: पार्टनर को देना चाहते हैं सरप्राइज ट्रिप तो इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, मजबूत होगा आपका रिश्ता

अगर आपके पार्टनर के साथ आपके रिश्ते सही नहीं चल रहे हैं, रोजाना आप दोनों के बीच झगड़ा हो रहा है। तो आपको अपने पार्टनर के साथ कुछ समय किसी अच्छी जगह पर बिताना चाहिए। इसके लिए आप घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। क्योंकि घूमने से और साथ में क्वांलिटी टाइम बिताने से आपके रिश्तों में अधिक मजबूती आएगी। साथ ही आपको पार्टनर के साथ हो रहे झगड़े को भी सुलझाने का मौका मिल जाएगा।
 
ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर आपको अपने पार्टनर के साथ घूमने जाना चाहिए।

पहाड़ों पर घूमने जाएं
यदि आप अपने पार्टनर के साथ अकेले समय बिताना चाहते हैं, तो आपको हिल स्टेशन घूमने के लिए जाना चाहिए। क्योंकि पहाड़ों पर मौसम सुहावना और रोमांटिक होता है। वहीं हरे-भरे पेड़ों से घिरे पहाड़ देखकर आप अपने बीच हो रहे झगड़ों को कम कर सकगें औऱ अपने बीच प्यार को अधिक गहरा कर सकेंगे। इसके अलावा आप चाहें तो एडवेंचर भी कर सकते हैं।

बेस्ट हिल स्टेशन- लद्दाख, गंगटोक, शिमला, मसूरी, ऊटी, मुन्नार, रानीखेत, देहरादून , पंचमढ़ी और दार्जिलिंग जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। 

बीच पर घूमने का प्लान
अगर आपको बीच पसंद हैं,भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं। जहां पर काफी कम लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। यहां पर पक्षियों की चहचहाहट और झरने से बहते पानी की आवाज को सुनकर आपको अलग अनुभव होगा। साथ ही आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ घूमने के साथ ही कुछ सुकून के पल भी बिता सकते हैं।

फेमस झरना- बिशप फॉल्स (मेघालय), चाचाई फॉल्स (मध्य प्रदेश), नोहकलिकाई फॉल्स (मेघालय), पलानी फॉल्स (हिमाचल प्रदेश), लोध फॉल्स (झारखंड), दुधसागर फॉल्स (कर्नाटक और गोवा), कल्लार मीनमुट्टी वाटरफॉल्स (केरल), बरेहीपानी फॉल्स (उड़ीसा)।