Jungle Safari: जानवरों से करनी है यारी तो उठाएं जंगल सफारी का लुत्फ, ये हैं देश के सबसे फेमस नेशनल पार्क

वैसे तो भारत में कई बड़े घने और ऊंचे जंगल पाए जाते हैं। जो देश को हरा-भरा और सुंदर बनाते हैं। देश के मिजोरम राज्य में सबसे ज्यादा जंगल है। वहीं मध्य प्रदेश में भी सबसे ज्यादा जंगल वाली भूमि है। देश के अलग-अलग राज्यों में जंगल है, जो पर्यटकों के घूमने के लिए खोले गए हैं। वहीं हाल ही में देश के प्रधानमंत्री मोदी असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में जंगल सफारी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे थे। अगर आपको प्रकृति से प्यार है और जंगलों में जानवरों के अलावा हरे-भरे नजारे देखना चाहते हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको देश के सबसे सुंदर और फेमस जंगलों के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में आप भी आप भी भारत के प्रसिद्ध जंगलों को घूमने जा सकते हैं। आइए जानते हैं देश के फेमस जंगलों और इनकी खासियत के बारे में।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
यह नेशनल पार्क भारत का सबसे मशहूर वाइल्ड लाइफ पार्क है। बता दें कि यह एशिया का पहला उद्यान है। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में बाघों की कई प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी। ऐसे में बारिश का मौसम छोड़कर यहां कभी भी जा सकते हैं। मार्च से मई महीने में यहां पर जाना सबसे बेहतर होगा। 

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
यह राष्ट्रीय उद्यान विश्व में एक सींग वाले गैंडे के लिए काफी फेमस है। यह असम का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है। असम में स्थित इस नेशनल पार्क में सेंट्रल कोहोरा रेंज है। यहां पर आप मिहिमुख क्षेत्र में हाथी की सवारी और जीप सफारी का आनंद ले सकते हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने काजीरंगा नेशनल पार्क में जंगल सफारी की थी। ऐसे में आप भी प्राकृतिकता के बीच एडवेंचर ट्रिप का लुत्फ उठा सकते हैं।

सुंदरवन का जंगल
पश्चिम बंगाल में सुंदरवन का जंगल स्थित है। इसको भारत के सबसे बड़े और खतरनाक जंगल के रूप में जाना जाता है। भारत और बांग्लादेश दोनों में ही यह जंगल पड़ता है। गंगा नदी के डेल्टा पर यह जंगल स्थित है। आपको बता दें कि यह जंगल रॉयल बंगाल टाइगर के लिए जाना जाता है। यहां के खारे पानी में बहुत सारे मगरमच्छ हैं। इसी स्थान पर भारत की पवित्र नदियां गंगा, पद्मा, ब्रह्मपुत्र और मेघना आदि समुद्र में मिलती हैं।

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश अपने जंगलों और राष्ट्रीय पार्क के लिए फेमस है। एमपी में एक ऐसा ही फेमस नेशनल पार्क है। जिसका नाम कान्हा राष्ट्रीय उद्यान है। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान को साल 1955 में नेशनल पार्क का दर्जा मिला था। इस पार्क में आपको विलुप्त हो चुकी बारहसिंघा की प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी। यह नेशनल पार्क जबलपुर से 175 किमी दूर स्थित है। 

रणथंबोर नेशनल पार्क
रणथंबोर नेशनल पार्क रावली और विंध्य की पहाड़ियों में फैला है। इस नेशनल पार्क में चीते, सांभर, बाघ, जंगली सूअर, चिंकारा, हिरण और तेंदुए की तमाम प्रजातियां पाई जाती हैं। इसके अलावा आप यहां पर पक्षियों की करीब 264 प्रजातियां देख सकते हैं। वहीं रणथंबोर नेशनल पार्क में जीप सफारी का लुत्फ उठाने के लिए अक्टूबर से लेकर जून तक के बीच जाना चाहिए।