कोलकाता घूमने का प्लान रहे हैं तो इन हिल स्टेशनों की खूबसूरती देखने जरूर जाएं

कोलकाता एक ऐसा शहर है, जहां पर अक्सर लोग घूमने-टहलने व समय बिताने के लिए आते हैं। कोलकाता जैसे जीवंत शहर में आप कई बेहतरीन जगहों पर घूम सकते हैं। यहां पर आप बोटेनिकल गार्डन से लेकर विक्टोरिया मेमोरियल तक कई जगहों पर पार्टनर संग अच्छा समय बिता सकते हैं। वहीं अगर आप यहां पर हिल स्टेशन भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। क्योंकि हिल स्टेशन भीड़-भाड़ से दूर आपको सुकून का एहसास कराते हैं। 

कोलकाला के करीब इन हिल स्टेशन्स पर आप परिवार के साथ आएं या अकेले, यकीनन आपको यहां पर काफी अलग एहसास होगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कोतकाता में स्थित कुछ हिल स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

अजोध्या हिल्स
समुद्र तल से 855 मीटर की ऊंचाई पर अजोध्या हिल्स स्थित है। यह हिल स्टेशन कोलकाता के सबसे करीब है। साथ ही प्रभु राम के वनवास पर एक पड़ाव स्थल के रूप में भी यह जगह काफी ज्यादा फेमस है। यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से मार्च तक है। यहां पर आप टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क, डिमना झील और दलमा वाइल्डलाइफ सैन्चुरी को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर रॉक क्लाइम्बिंग व ट्रैकिंग जैसी एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

सिमुलतला
वैसे तो सिमुलतला हिल स्टेशन इतना ज्यादा डेवलप टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं है। लेकिन यहां पर आप काफी अच्छा समय बिता सकते हैं। सिमुलतला बिहार का एक छोटा सा गांव है। यह उन हिल स्टेशन की लिस्ट में आता है, जो व्यस्त शहरी लाइफस्टाइल से दूर शांति के कुछ पल बिताना चाहते हैं। यहां का आदर्श जलवायु और नेचुरल खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करता है। यहां पर आप घाटियां और झरने भी देख सकते हैं। वहीं खाने के शौकीन लोग अनोखे व्यंजन का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आपको यहां पर सबसे फेमस मिठाई छन्ना-मुरकी का स्वाद लेना नहीं भूलना चाहिए।

नेतरहाट
कोलकाता से नेतरहाट की दूरी करीब 575 किमी दूर है। यह छोटा नागपुर की रानी के नाम से भी फेमस है। झारखंड के लहार जिले में स्थित नेतरहाट एक खूबसूरत जगह है। यह जगह सनसेट और सनराइज के नजारों के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। अगर आप भी कोलकाता की ऑफबीट डेस्टिनेशन को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो नेतरहाट परफेक्ट जगह है। यहां पर आप कोयल व्यू पॉइंट, सदनी फॉल्स मैगनोलिया पॉइंट और लोध फॉल्स आदि जगहें घूमना न भूलें। यहां पर आप रॉक क्लाइम्बिंग को भी एक्सपीरियंस कर सकते हैं।

कुर्सियांग
पश्चिम बंगाल का कुर्सियांग हिल स्टेशन बेहतरीन और खूबसूरत जगह है। यहां पर आप शानदार माउंटेन स्लोप, चर्च और चाय के बागानों को देख सकते हैं। भारत के सबसे हिल स्टेशन में इसकी गिनती होती है। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं।